पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा आदिबद्री क्षेत्र : धूमन सिंह

हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने आदिबद्री क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफिटेरिया का उद्घाटन किया। इससे वहां पर आने वाले पर्यटकों को खान-पान व आराम करने की सुविधा मिलेगी। जिससे यहां पर पर्यटन को अत्याधिक बढ़ावा मिलेगा। धूमन सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल व शिक्षावन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर का भरपूर प्रयास है कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आदि बद्री क्षेत्र को एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:46 PM (IST)
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा आदिबद्री क्षेत्र : धूमन सिंह
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा आदिबद्री क्षेत्र : धूमन सिंह

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने आदिबद्री क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफिटेरिया का उद्घाटन किया। इससे वहां पर आने वाले पर्यटकों को खान-पान व आराम करने की सुविधा मिलेगी। जिससे यहां पर पर्यटन को अत्याधिक बढ़ावा मिलेगा।

धूमन सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल व शिक्षा,वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर का भरपूर प्रयास है कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आदि बद्री क्षेत्र को एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। यहां पर वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उसी दिशा में हरियाणा सरस्वती हेरिटेज यहां पर कार्य कर रहा है। उन्होंने वहां पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वहां बनने वाले बैराज पर हो रही ड्रिलिग कार्य व मिट्टी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि आदिबद्री क्षेत्र को लेकर हरियाणा भाजपा सरकार बहुत सी योजनाओं पर कार्य कर रही हैं। सरस्वती नदी के उद्गम स्थान होने के कारण हरियाणा सहित पूरे भारत में इस क्षेत्र का नाम प्रसिद्ध होगा। डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने कहा कि देखने में आया है कि बहुत सी जगहों पर पानी के अंधाधुंध प्रयोग से बहुत सी जगह वाटर लेवल कम हो रहा है। इस समस्या को सरस्वती नदी के माध्यम से दूर करेंगे। सरस्वती नदी के साथ करोड़ों भारतीयों की आस्था जुड़ी हुई है। सरस्वती नदी पर सुंदरीकरण किया जा रहा है जिससे यहां पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों का बड़े पैमाने पर आना शुरू हो जाएंगे। मौके पर एक्सईएन नितिन भट्ट, एसडीओ सतीश नैन,एसडीओ नितिन गर्ग,एसडीओ रविद्र, वन विभाग डिप्टी रेंजर कमल सैनी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी