तेजाब पिए व्यक्ति को कच्चा दूध पीने से मिलती राहत : अजायब

शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज रादौर में बुधवार से सात दिवसीय एनएसएस कैंप आयोजित किया गया। शुभारंभ कॉलेज के ¨प्रसिपल सुनील गर्ग ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Dec 2018 12:31 AM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 12:31 AM (IST)
तेजाब पिए व्यक्ति को कच्चा दूध पीने से मिलती राहत : अजायब
तेजाब पिए व्यक्ति को कच्चा दूध पीने से मिलती राहत : अजायब

संवाद सहयोगी, रादौर : शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज रादौर में बुधवार से सात दिवसीय एनएसएस कैंप आयोजित किया गया। शुभारंभ कॉलेज के ¨प्रसिपल सुनील गर्ग ने किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. अजायब ¨सह व डॉ ऋचा सिकरी की देखरेख में आयोजित किए जा रहे कैंप में 100 से अधिक छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। डॉ. अजायब ¨सह किरमच ने बताया कि कैंप में छात्र छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जिला रेडक्रॉस की ओर से आए कृष्ण कुमार ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। यदि किसी ने तेजाब पी लिया हो तो उस व्यक्ति को उल्टी नहीं करानी चाहिए। यदि उपलब्ध हो तो कच्चा दूध, लस्सी या बडी मात्रा में पानी पिलाना चाहिए। इससे हम किसी की जान बचा सक ते है। जेएमआइटी कॉलेज से आई सहायक प्रवक्ता नेहा व मन्नू ने विद्यार्थियों को करियर के बारे में जानकारी दी। किस प्रकार से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपना भविष्य संवार सकते है। कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर स्वयं सेवक अर¨वद, राघव, शिवम, यश, अभिषेक, काजल, अकांक्षा, मीनाक्षी, शिवानी, कामना, नेहा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी