पगड़ी का मान बढाऊंगा : नर सिंह

By Edited By: Publish:Thu, 23 Aug 2012 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2012 07:22 PM (IST)
पगड़ी का मान बढाऊंगा : नर सिंह

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हरियाणा पाल महासभा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नर सिंह पाल का उसके पैतृक गाव अजीजपुर कला में समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिला अम्बाला के प्रधान रमेश पाल नहौनी ने की। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय पाल महा सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिखी राम पाल रहे।

गौरतलब है कि नर सिंह पाल को अम्बाला के साहा अनाज मंडी में समाज के लगभग 6हजार लोगों ने बीस अगस्त को राष्ट्रीय महासचिव डोरी लाल पाल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से प्रदेश का अध्यक्ष चुना था। बुधवार सायं उनका गाव में पहुचने पर समूचे हल्का वासियों ने भव्य स्वागत किया। समाज के लोग उन्हे फतेहगढ़ तुम्बी गाव से मोटर साईकिलों और कारों के काफिले के साथ अजीजपुर गाव ले गए।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नर सिंह पाल ने कहा कि समाज ने उन्हे जो मान की पगड़ी पहनाई है,उस पगड़ी का वह पूरे प्रदेश और देश में मान बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में फैली बुराईयों को मिटाने के लिए युवाओं को जागरूक करने,शिक्षा को बढ़ावा देने और राजनैतिक रूप से समाज को जागरूक करने की होगी। उन्होने कहा कि आज हमारा समाज राजनैतिक रूप से अन्य वर्गो की अपेक्षा पिछे है,किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक हमारे समाज को लोकसभा और विधान सभा का टिकट तक नहीं दिया,जबकि जाक भी लोक सभा और विधान सभा का सदस्य बनता है वह पाल समाज के सहयोग के बिना नहीं बन सकता। उन्होने कहा कि अब पाल समाज राजनिति में अपनी हिस्सेदारी लेकर रहेगा। उन्होंने समाज की युवा पीढ़ी को समाज को जागरूक करने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर मा. परमजीत सिंह उपाध्यक्ष, ज्ञान चंद पण्ढ़वार, सुमेर चंद पाल, बिलासपुर प्रधान नरेश पाल, छछरौली प्रधान अशोक कुमार, रोशन लाल,लाल चंद, पवन कुमार अंबाला, कर्म चंद मिल्क, महेन्द्र सरपंच शेरपुर, राजकुमार, बलदेव सिंह खिजराबाद, जरनैल सिंह पाल, सतीश साहा, बरखा राम साहा आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी