निगम को मिले 67 बेलदार, अब नहीं सूखेंगे सड़क किनारे लगाए पौधे

ग्रुप डी की भर्ती से निगम को 67 बेलदार मिले हैं। बृहस्पतिवार को इनके दस्तावेज अधिकारियों की ओर से चेक किए गए। सबसे ज्यादा हिसार व कैथल के रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:14 PM (IST)
निगम को मिले 67 बेलदार, अब नहीं सूखेंगे सड़क किनारे लगाए पौधे
निगम को मिले 67 बेलदार, अब नहीं सूखेंगे सड़क किनारे लगाए पौधे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ग्रुप डी की भर्ती से निगम को 67 बेलदार मिले हैं। बृहस्पतिवार को इनके दस्तावेज अधिकारियों की ओर से चेक किए गए। सबसे ज्यादा हिसार व कैथल के रहे। निगम अधिकारियों ने अनुसार सड़क किनारे लगे पौधों की देखभाल करना भी इनके कार्य का हिस्सा है। फिलहाल दस्तावेज चेक हो रहे हैं। उसके बाद ही इनको नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। किस को कहां लगाना ये बाद में तय किया जाएगा।

दो दिन पहले ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से गु्रप डी का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें करीब 18 हजार भर्तियां की गई। इसी कड़ी में नगर निगम यमुनानगर को भी 67 बेलदार मिले। इनमें से अधिकतर निगम मं दस्तावेज चेक कराने आए हुए थे। पात्रों न बताया कि उनमें से अधिकतर कैथल व हिसार से आए है। उनकी नियुक्ति कहां होगी। अब उनको भी नहीं पता है। उनसे क्या काम लिया जाएगा। इसकी सही जानकारी फिलहाल उनके पास नहीं है। अभी तो वे अपने दस्तावेज चेक कराने के लिए लाइन में लगे हैं। जैसे निर्देश उनको दिए जाएंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। चयन होने से वे लोग बहुत खुश हैं

chat bot
आपका साथी