सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 2 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में देश-प्रदेश में पूर्ण चक्का

By Edited By: Publish:Thu, 27 Aug 2015 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2015 06:14 PM (IST)
सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 2 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में देश-प्रदेश में पूर्ण चक्का जाम रहेगा। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगा। यह बात बृहस्पतिवार को यमुनानगर रोडवेज कार्यशाला में पहुचे जीम जत्थे के सदस्यों ने कर्मचारियों से कही। जत्थे में शामिल सरबत सिंह पुनिया, जगमोहन, जगतार सिंह सोढी, जसबीर सिंह, नसीब सिंह व तालमेल कमेटी के अन्य सदस्यों का यमुनानगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जनों रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। रोडवेज कार्यशाला में रोष-प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान श्यामलाल नरवाल, वरयाम सिंह, महीपाल राणा ने की। जबकि मंच संचालन सचिव ईश्वर लाल व महीपाल सौदे ने किया। तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कर्मचारियों से कहा कि 2 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल एतिहासिक होगी। यह हड़ताल सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। पूरे देश के लाखों कर्मचारी, मजदूर हड़ताल में हिस्सा लेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार श्रम कानूनों में संशोधन करने तथा सड़क सुरक्षा कानूनों में बदलाव करने के नाम पर कर्मचारियों, मजदूरों तथा आमजन को मिल रही सुविधाओं को छीनने की कोशिश कर रही है। यह सरकार सभी कानून बड़े उद्योगपतियों के हक में बनाना चाहती है। प्राईवेट सेक्टर में आज भी 8 की बजाए 10 से 12 घटे कार्य लिया जा रहा है, इसके लिए कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता है। उन्होने कहा कि नए कानून बनने से सरकार व मालिकों को और अधिक शोषण की छूट मिल जाएगी। सरकार की इस मंशा को भापकर देश की तमाम बड़ी ट्रेड यूनियनों ने दो सितंबर को हड़ताल में जाने का फैसला लिया है। सभी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार इन जन विरोधी फैसलों को रद नहीं करती, तब तक आदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर रोष व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी