युवक पर दलित महिला के दुष्कर्म का आरोप

जासं, रादौर : क्षेत्र के अलाहर गांव के एक युवक पर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पह

By Edited By: Publish:Sun, 16 Aug 2015 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2015 06:00 PM (IST)
युवक पर दलित महिला के दुष्कर्म का आरोप

जासं, रादौर : क्षेत्र के अलाहर गांव के एक युवक पर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पहले मामले को दबाने की दबंगों ने पूरी कोशिश की थी। मामले को दबाने के लिए दो-तीन दिन तक दोनों पक्षों की पंचायतें भी हुई, लेकिन पंचायत होने के बाद मामला दब नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस को युवक के विरूद्ध मारपीट व दुष्कर्म का मामला दर्ज करना पड़ा।

अलाहर गांव की एक दलित महिला ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी गाव का एक व्यक्ति संजीव बुरी नीयत से उसके घर में घुसा। उसे घर में अकेली देखकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया, जिसके बाद दलित महिला ने मामले की जानकारी अपने पति व अन्य लोगों को दी, जिस पर प्रभावित महिला के परिजन महिला को लेकर जठलाना थाने पहुचे और पुलिस में शिकायत दी। थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि मामलें में नामजद युवक को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी