जिले में आज से शुरू होगी पुलिस की स्पेशल ड्राइव

छेड़छाड़ स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस शुक्रवार से स्पेशल अभियान शुरू कर रही है। जिले में शुक्रवार से इस अभियान को शुरू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
जिले में आज से शुरू होगी पुलिस की स्पेशल ड्राइव
जिले में आज से शुरू होगी पुलिस की स्पेशल ड्राइव

जागरण संवाददाता, सोनीपत: छेड़छाड़, स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस शुक्रवार से स्पेशल अभियान शुरू कर रही है। जिले में शुक्रवार से इस अभियान को शुरू किया जाएगा। इसमें जिलेभर में बैरिकेड्स लगाकर रोजाना शाम को छह से रात 10 बजे तक चेकिग अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी प्रमुख शहरों के प्रवेश मार्गों पर आवागमन करने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही शहरों-कस्बों में राइडर गश्त करेंगे। शनिवार को खास अभियान चलाया जाएगा। इसमें रात 10 बजे से भोर में चार बजे तक सघन चेकिग अभियान चलाया जाएगा। इससे संदिग्धों को पकड़ने और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही अपराध में बढ़ोतरी हुई है। इनमें ज्यादातर छोटे अपराध है, जिनमें वाहन चोरी, स्नेचिग और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं मुख्य हैं। शहर में चेन और बैग स्नेचिग की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। अब पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें जिले के सभी प्रमुख शहरों-कस्बों के आवागमन वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। शहरों-कस्बों में भी कुछ खास क्षेत्रों में विशेष चेकिग प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर में गीताभवन चौक, सुभाष चौक, ताऊ देवीलाल चौक, विवेकानंद चौक, तिरंगा चौक और मामा-भांजा चौक, आइटीआइ चौक आदि स्थानों पर चेकिग प्वाइंट बनाए गए हैं।

इन स्थानों पर रोजाना शाम को छह बजे से रात 10 बजे तक चेकिग की जाएगी। इसमें प्रत्येक संदिग्ध को रोककर पूछताछ होगी। जरूरी समझे जाने पर उसके वाहन और मोबाइल का नंबर पुलिस रिकार्ड में रखेगी, जिससे बाद में किसी अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उनको ट्रेस किया जा सके। इसके साथ ही शहर से बाहर जाने वालों और शहरों में आने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्पेशल ड्राइव शुरू की गई है। रोजाना शाम को छह से 10 बजे तक पुलिस सड़कों पर होगी। सभी एसएचओ व चौकी प्रभारी इनका नेतृत्व करेंगे। मैं खुद भी चेकिग में रहूंगा। कोई अपराध करके भागने नहीं पाएगा।

- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी

chat bot
आपका साथी