दहेज प्रताड़ना से तंग आकर लगा ली फांसी

जागरण संवाददाता सोनीपत सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ब्रह्म कालोनी में संदिग्ध हालात में नवविवाहि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 08:13 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर लगा ली फांसी
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर लगा ली फांसी

जागरण संवाददाता, सोनीपत :

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ब्रह्म कालोनी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले सन्नी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन अंशिका (27) की शादी करीब डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले अभिषेक के साथ की थी। वह आजकल ओल्ड डीसी रोड स्थित ब्रह्म कालोनी में रहता है। अभिषेक एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के बाद उसकी बहन को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। उसे मानसिक व शारीरिक तौर से यातनाएं दी जाने लगी। सन्नी ने बताया कि सोमवार सुबह को सूचना मिली कि उसकी बहन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर फंदे से लटकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि अंशिका करीब छह माह की गर्भवती थी।

-------

दहेज की मांग को लेकर नवविवाहित को प्रताड़ित करने व परेशान होकर फंदे से लटक कर जान देने की शिकायत मिली है। इस संबंध में आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- इंस्पेक्टर सवित कुमार, प्रभारी, थाना सिविल लाइन

chat bot
आपका साथी