पक्षियों को दाना-पानी देने को आगे आए 14 राज्यों के लोग

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू किया था। इसके लिए लोगों को जोड़ने व अन्यों को प्रेरित करने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 05:33 PM (IST)
पक्षियों को दाना-पानी देने को आगे आए 14 राज्यों के लोग
पक्षियों को दाना-पानी देने को आगे आए 14 राज्यों के लोग

जागरण संवाददाता, सोनीपत : स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू किया था। इसके लिए लोगों को जोड़ने व अन्यों को प्रेरित करने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया गया। लोगों को भीषण गर्मी में पक्षियों की परेशानी और उसको दूर करने में सभी के सहयोग की जिम्मेदारी से परिचित कराया गया। इस अभियान में 14 राज्यों के लोग जुड़ गए हैं। संगठन की ओर से पक्षियों के लिए काम करने वालों को डिजिटल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

गर्मी में पानी की जरूरत बढ़ जाती है और इसकी उपलब्धता कम हो जाती है। आदमी अपने लिए पानी की व्यवस्था कर ही लेता है लेकिन पक्षी पानी की तलाश में मारे-मारे फिरते हैं। संस्था ने इसके लिए जनसहयोग से अभियान शुरू किया था। इस अभियान का नाम सेल्फी फॉर ए कॉज रखा गया है। इस अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे भारत में चलाया जा रहा है। अभी तक 14 राज्यों से युवाओं ने अपनी सेल्फी भेजी हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की सदस्य वंदना, तान्या , मोक्ष, आयुषी, दीपांशी व नेहा कर रही हैं। अभियान में मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखकर उसकी सेल्फी भेजनी होती है। प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में अपने साथ पांच लोगों को जोड़ना है। इसी क्रम में यह अभियान बढ़ रहा है। संस्था की ओर से इनको प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। अभी तक छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश, जम्मू, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग अभियान में जुड़ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी