दिल्ली के लिए हर घंटे मिलेगी बस

सोनीपत से दिल्ली आने-जाने वाले वाले यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली रूट पर बस सेवा सोनीपत बस अड्डे से सुबह छह बजे शुरू होगी। हालांकि शाम चार बजे के बाद सोनीपत से दिल्ली के लिए रोडेवज बस का संचालन नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:02 PM (IST)
दिल्ली के लिए हर घंटे मिलेगी बस
दिल्ली के लिए हर घंटे मिलेगी बस

जागरण संवाददाता, सोनीपत : कोरोना संक्रमण कम होने से लाकडाउन में छूट मिलने के बाद अब परिवहन विभाग ने भी आमजन के लिए बस सेवा बहाल की है। सोमवार से सोनीपत से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। रोडवेज ने सोनीपत से दिल्ली रूट पर हर घंटे रोडवेज बस चलाने का फैसला लिया। अब सोनीपत से दिल्ली आने-जाने वाले वाले यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली रूट पर बस सेवा सोनीपत बस अड्डे से सुबह छह बजे शुरू होगी। हालांकि शाम चार बजे के बाद सोनीपत से दिल्ली के लिए रोडेवज बस का संचालन नहीं होगा।

कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली सरकार ने भी लाकडाउन लगा दिया था। लाकडाउन लगने के कारण सोनीपत से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली सरकार ने सात जुलाई से सम-विषम नियम के साथ बाजार खोलने समेत अन्य सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। सोनीपत से सैकड़ों लोग व्यापार करने के लिए दिल्ली आवागमन करते हैं। दिल्ली में एक माह बाद लाकडाउन में ढील मिलने के बाद शहर के व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। सूरत की मिलों में बनने वाला कपड़ा भी दिल्ली की मार्केट से सोनीपत की मार्केट में आता है। दिल्ली में सोमवार से बाजार खुलने के बाद सोनीपत की मार्केट में सामान की कमी नहीं होगी।

विभिन्न रूटों पर चलाई 40 बस :

रविवार को छुट्टी होने के दिन भी सोनीपत बस अड्डे पर यात्रियों की कमी रही, लेकिन रोडवेज विभाग की ओर से सोनीपत से विभिन्न रूटों पर करीब 40 बसों का संचालन किया गया। इसमें सोनीपत से गोहाना चार बसें, सोनीपत से पानीपत 12 बसें, सोनीपत से दिल्ली 10 बसें, सोनीपत से गौरीपुर मोड़ तक चार बसें, सोनीपत से रोहतक समेत अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया गया है, ताकि लोगों को आने जाने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

----

कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़ी बस सेवा को बहाल किया जा रहा है। विभिन्न रूटों पर बस सेवा शुरू हुई है। अब दिल्ली के लिए हर घंटे बस सेवा मिलेगी। कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया गया है।

कर्मबीर गहलावत, ड्यूटी इंस्पेक्टर, सोनीपत रोडवेज कार्यालय।

chat bot
आपका साथी