सड़क किनारे पड़े कचरे पर आयुक्त ने सफाई ब्रांच से मांगी रिपोर्ट

आयुक्त की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद सफाई ब्रांच की टीम ने मुआयना कर कई प्वाइंट पर रिपोर्ट तैयार की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 04:54 PM (IST)
सड़क किनारे पड़े कचरे पर आयुक्त ने सफाई ब्रांच से मांगी रिपोर्ट
सड़क किनारे पड़े कचरे पर आयुक्त ने सफाई ब्रांच से मांगी रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, सोनीपत : बस स्टैंड के निकट स्थित कम्यूनिटी सेंटर के पास कचरे से बिगड़ रहे हालात पर नगर निगम आयुक्त ने सफाई ब्रांच से रिपोर्ट मांगी है। कई दिन पहले आसपास के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। लोगों की समस्या को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम जागा है। आयुक्त की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद सफाई ब्रांच की टीम ने मुआयना कर कई प्वाइंट पर रिपोर्ट तैयार की है।

सप्ताह पहले क्षेत्रवासी अनिल, अशोक, रामनिवास, विनोद, विपिन, वेदांत, राकेश, जयपाल ने निगम को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि धानकान बस्ती में बने सामुदायिक भवन के पास गली के बीच में कचरे के ढेर लगे हैं। इससे न केवल आने-जाने का रास्ता अवरूद्ध हो रहा है बल्कि आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। हर वक्त गली में कचरे का ढेर लगा रहता है। पशु कचरे को जहां-तहां फैला रहे हैं। वहीं, कम्युनिटी सेंटर के पास ही बना शौचालय जर्जर हो चुका है। इससे पहले भी क्षेत्रवासी कई बार शिकायत दे चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। अब आयुक्त ने मामले में संज्ञान लिया है। संबंधित अधिकारियों को हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। अब हालत सुधारेगा निगम, ये है योजना :

अब नगर निगम अवैध कचरा प्वाइंट को खत्म कर वहां पर पक्का कचरा प्वाइंट बनाएगा। वहां कूड़ेदान रखवाए जाएंगे ताकि कचरा इधर-उधर न फैले साथ ही समय-समय पर चूने व अन्य दवाइयों का छिड़काव भी होगा। कचरे को व्यवस्थिति करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही जर्जर हो चुके शौचालय की जगह नगर निगम अधिकारी नया शौचालय बनवाने पर विचार कर रहे है।

आसपास के लोगों ने अवैध तरीके से कचरा प्वाइंट बना लिया है, जिसके चलते समस्या हो रही है। अब वहां पर पक्का प्वाइंट बनाया जाएगा। साथ ही लोगों को कचरा गाड़ी में डालने को लेकर प्रेरित किया जाएगा।

- साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम

chat bot
आपका साथी