Sonipat News: शादी तय होने के बाद रिश्ते से खुश नहीं थी लड़की, घर से हो गई फरार और फिर...

सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती शादी से दो महीने पहले घर छोड़ कर चली गई। वह रिश्ते से खुश नहीं थी। फिलहाल युवती की मां के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 19 वर्षीय युवती का गोहाना के युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था लेकिन वह शादी से खुश नहीं थी।

By Deepak Gijwal Edited By: Sonu Suman Publish:Sat, 06 Apr 2024 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2024 06:42 PM (IST)
Sonipat News: शादी तय होने के बाद रिश्ते से खुश नहीं थी लड़की, घर से हो गई फरार और फिर...
सोनीपत में शादी तय होने के बाद रिश्ते से खुश नहीं थी लड़की, घर से हो गई फरार

जागरण संवाददाता, सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती शादी से दो महीने पहले घर छोड़ कर चली गई। वह रिश्ते से खुश नहीं थी। ये बात स्वजन को भी पता थी। फिलहाल युवती की मां के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास छह लड़की और एक लड़का है। दो बड़ी बेटियां शादीशुदा है। तीसरे नंबर की 19 वर्षीय बेटी का गोहाना के युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था, लेकिन वह शादी से खुश नहीं थी।

फुसलाकर छुपा रखने का आरोप

इसके चलते वह एक अप्रैल को बिना बताएं घर से चली गई। उसे शक है कि बेटी को किसी ने बहला-फुसला कर छुपा कर रखा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Haryana News: सजा सुनाए जाने से चंद घंटे पहले जेल में दुष्कर्म के दोषी ने दी जान, सुसाइड नोट में कही ये बात

chat bot
आपका साथी