Lok Sabha Elections: चौधरी बीरेंद्र सिंह की कल कांग्रेस में एंट्री! इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की जाहिर की इच्छा

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में अपनी पसंद की सीट के बारे में भी बात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह गांव गंगाना में पूर्व सरपंच सिकंदर की माता दर्शनी देवी की तेरहवीं पर पहुंचे थे।

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari Publish:Thu, 28 Mar 2024 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 07:49 PM (IST)
Lok Sabha Elections: चौधरी बीरेंद्र सिंह की कल कांग्रेस में एंट्री! इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की जाहिर की इच्छा
चौधरी बीरेंद्र सिंह कल कांग्रेस में एंट्री

जागरण संवाददाता, सोनीपत। गांव गंगाना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके हुड्डा से कोई मतभेद नहीं हैं। वे बृजेंद सिंह को हिसार से सांसद का चुनाव लड़वाना चाहते हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मजबूत करने का काम करेंगे।

कल कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद

उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कहा कि उनके साथ हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। शुक्रवार को उनके कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह गांव गंगाना में पूर्व सरपंच सिकंदर की माता दर्शनी देवी की तेरहवीं पर पहुंचे थे।

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी, गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था। जेजेपी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा की रिजर्व टीम है।

हिसार को बताया प्राथमिकता

बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वो चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वो वीटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा उनसे मेल नहीं खा थी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा हैं और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके मतभेद नहीं हैं।जब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब जब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाऊंगा तो भी भाजपा की बुराई नहीं करूंगा। एक दूसरे की बुराई करना राजनीतिक मकसद नहीं है। मैंने हमेशा सभ्य राजनीति की है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सोनीपत लोकसभा में कांग्रेस नेताओं में बेचैनी, इस नेता ने बढ़ाई धड़कनें; चुनाव में उतरने की चर्चा तेज

chat bot
आपका साथी