भाजपा बरोदा गांव में करेगी जिलास्तरीय जनसभा

भाजपा नेताओं ने शहर में ड्रेन आठ के निकट एक निजी सभागार में बैठक की। बैठक में 4 नवंबर को गांव बरोदा में सोनीपत जिले की जिलास्तरीय जनसभा करने का फैसला लिया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी संजय भाटिया पहुंचे और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर ¨सह नांदल ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 03:02 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 03:02 PM (IST)
भाजपा बरोदा गांव में करेगी जिलास्तरीय जनसभा
भाजपा बरोदा गांव में करेगी जिलास्तरीय जनसभा

जागरण संवाददाता, गोहाना: भाजपा नेताओं ने शहर में ड्रेन आठ के निकट एक निजी सभागार में बैठक की। बैठक में 4 नवंबर को गांव बरोदा में सोनीपत जिले की जिलास्तरीय जनसभा करने का फैसला लिया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी संजय भाटिया पहुंचे और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर ¨सह नांदल ने की।

संजय भाटिया ने कहा कि हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को करनाल में प्रस्तावित भाजपा की राज्य स्तरीय रैली रद हो गई है। अब भाजपा प्रत्येक जिले के एक गांव में जनसभा करेगी। सोनीपत जिले की जनसभा बरोदा विधानसभा क्षेत्र के बरोदा गांव में 4 नवंबर को होगी। सभा 11 बजे शुरू होगी। बैठक का संयोजन भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठं के जिलाध्यक्ष अनिल चावला, कथूरा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र नरवाल, मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सतपाल चिड़ाना, गोहाना मंडल के अध्यक्ष बलराम कौशिक और भैंसवाल कलां मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सैन ने किया। जिला स्तरीय सभा में मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला होंगे जो सरकार की उपलब्धियों व नीतियां पर प्रकाश डालेंगे। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। बैठक में हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा नेता र¨वद्र जागलान, भूपेंद्र मोर, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, आजाद जागसी, जगदीश भारद्वाज, वजीर नरवाल, सूरजमल शर्मा, स्वामी जसमेर, बिजेंद्र मलिक, कर्मबीर शर्मा, जगबीर जैन, सतीश छपरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी