महिला विवि में वंदना बनी अध्यक्ष

बीपीएस महिला विश्वविद्यालय (विवि) में बुधवार रात को छात्र संघ के चुनाव संपन्न हुए। 5027 छात्राओं ने 135 कक्षा प्रतिनिधि चुनी। जिनमें 101 निर्विरोध और 34 मतदान के माध्यम से चुनी गईं। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने पदाधिकारियों का चयन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 12:27 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 12:27 PM (IST)
महिला विवि में वंदना बनी अध्यक्ष
महिला विवि में वंदना बनी अध्यक्ष

जासं, खानपुर कलां: बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में बुधवार रात को छात्र संघ के चुनाव संपन्न हुए। 5027 छात्राओं ने 135 कक्षा प्रतिनिधि चुनी। जिनमें 101 निर्विरोध और 34 मतदान के माध्यम से चुनी गईं। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने पदाधिकारियों का चयन किया। महिला विवि में एमटैक प्रथम वर्ष की छात्रा वंदना अध्यक्ष चुनी गई। बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा समीक्षा उपाध्यक्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कुसुम राठौर सचिव और बीए फिजिकल एजुकेशन की छात्रा दीक्षा सचिव चुनी गई। कार्य परिषद की सदस्य शालिनी, सुजाता रानी, राखी, नैंसी, निशा बनीं। विवि की कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. इप्शिता बंसल, प्रो. विजय नेहरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी