रामकरण शर्मा बने यूनियन की गोहाना इकाई के अध्यक्ष

सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन की गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने बुधवार को ¨सचाई विभाग के कार्यालय में बैठक की। बैठक में गोहाना इकाई की कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। रामकरण शर्मा को प्रधान चुना गया। चुनाव कराने के लिए यूनियन के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 05:06 PM (IST)
रामकरण शर्मा बने यूनियन की गोहाना इकाई के अध्यक्ष
रामकरण शर्मा बने यूनियन की गोहाना इकाई के अध्यक्ष

संस, गोहाना: सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन की गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने बुधवार को ¨सचाई विभाग के कार्यालय में बैठक की। बैठक में गोहाना इकाई की कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। रामकरण शर्मा को प्रधान चुना गया। चुनाव कराने के लिए यूनियन के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।

यूनियन की गोहाना इकाई की कार्यकारिणी में मनजीत हुड्डा व सूरजभान को वरिष्ठ उप प्रधान, चरण ¨सह को उपप्रधान, संदीप चहल को सचिव, रामफल को सह-सचिव, रामनिवास परमार को कोषाध्यक्ष, प्रदीप मोर को ऑडिटर, सुदामा को प्रचार सचिव, प्रमोर कुमार को संगठन सचिव चुना गया। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव यूनियन के नेता जयभगवान दहिया, संघ के जिला प्रधान धर्मपाल मलिक, ओमप्रकाश मलिक, बलबीर तोमर व रमेश अत्री की देखरेख में हुआ। नेताओं ने कर्मचारियों से 10 सितंबर को विधानसभा के घेराव के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

chat bot
आपका साथी