दशहरा पर्व पर यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी का फूंका पुतला

गन्नौर क्षेत्र के युवाओं ने रेलवे रोड पर शिव मंदिर पार्क के सामने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक व भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 05:22 PM (IST)
दशहरा पर्व पर यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी का फूंका पुतला
दशहरा पर्व पर यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी का फूंका पुतला

संस, गन्नौर: गन्नौर क्षेत्र के युवाओं ने रेलवे रोड पर शिव मंदिर पार्क के सामने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक व भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का पुतला जलाया। युवाओं ने यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी पर प्रदेश का भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया। युवाओं ने प्रदेश के लोगों का किया आह्वान कि वे यशपाल मलिक और राजकुमार सैनी के बहकावे में आकर अपने प्रदेश का नुकसान न करें और भाईचारे को न बिगाड़ते हुए आपस में मिलकर रहें। उमेद, बलराम, विकास, कृष्ण, गौरव, कुलदीप, विजयपाल, अनिल, ऋतिक आदि ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है।

chat bot
आपका साथी