संदीप शर्मा सोनीपत, वेदप्रकाश गोहाना व पवन बने गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप शर्मा (स्वीटी) ने वर्तमान प्रधान अनूप दहिया को 220 वोटों से हराया। वहीं उपप्रधान पद पर नीरज मलिक ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 352 वोटों से हराया जबकि सचिव का पद हिम्मत सिंह ने संदीप दलाल को हराकर हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 08:57 PM (IST)
संदीप शर्मा सोनीपत, वेदप्रकाश गोहाना व पवन बने गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान
संदीप शर्मा सोनीपत, वेदप्रकाश गोहाना व पवन बने गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान

जागरण टीम, सोनीपत : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप शर्मा (स्वीटी) ने वर्तमान प्रधान अनूप दहिया को 220 वोटों से हराया। वहीं, उपप्रधान पद पर नीरज मलिक ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 352 वोटों से हराया जबकि सचिव का पद हिम्मत सिंह ने संदीप दलाल को हराकर हासिल किया है। इसके अलावा खजांची पद महेश त्यागी व सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता गीता को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। नई कार्यकारिणी सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी। वहीं, निवर्तमान प्रधान अनूप दहिया ने बार काउंसिल के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 28 मतों की सूची भेजी थी, जिन्हें मतसूची में जोड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश नहीं माने गए। इधर, चुनाव अधिकारी सुखबीर गुलिया ने कहा कि उनके पास बार काउंसिल से कोई आदेश नहीं पहुंचे हैं। इसीलिए उन्होंने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। गोहाना में वेदप्रकाश शर्मा अध्यक्ष और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष बने

गोहाना बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हुआ। 72 मत लेकर वेदप्रकाश अध्यक्ष और 143 मत लेकर भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष बने। सचिव और सहसचिव को सर्वसम्मति से चुना गया। गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ता दलेल सिंह को प्रोजाइडिग आफिसर नियुक्त किया गया। अधिवक्ता अजय लठवाल को सचिव और अधिवक्ता संजय शर्म को सर्वसम्मति से सहसचिव चुना गया। अध्यक्ष पद की दौड़ में रामलाल सिगला 69 मतों के साथ दूसरे, प्रदीप पांचाल 66 मतों के साथ तीसरे और 30 मतों के साथ राजीव चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे। शांतिपूर्ण ढंग से हुए राई बार के चुनाव

राई बार एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव 27 सितंबर को ही सर्वसम्मिति से हो गया था। इसमें संजय खरेटा को प्रधान चुन लिया गया था। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी एके दहिया की देखरेख में मतदान हुआ। इसके बाद आनंद शर्मा उपप्रधान, राजेश कौशिक को सचिव, रविद्र कुमार को सहसचिव, राकेश चहल को कोषाध्यक्ष चुना गया। गन्नौर में पवन त्यागी प्रधान और वेदप्रकाश उपप्रधान बने

गन्नौर बार के चुनाव अधिकारी रोहताश पहल व सहायक चुनाव अधिकारी राजीव, संजीव शर्मा की देखरेख में मतदान हुआ। बार चुनाव में कुल 136 सदस्यों ने मतदान किया। पवन त्यागी को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें 55 वोट, अरुण पहल को 52 और रामेहर 27 वोट मिले जबकि 2 वोट रद हो गए। वहीं 82 मत लेकर गौरव त्यागी सचिव बने, उनके विपक्षी जितेंद्र डांगी को 53 वोट मिले जबकि 1 वोट रद हो गया। इसी प्रकार वेदप्रकाश अपने विपक्षी देवेंद्र को 25 वोटों से हराकर उपप्रधान बने। सहसचिव पद पर सुमित त्यागी 84 वोटों के साथ विजयी हुए, उनके प्रतिद्वंदी अंकित त्यागी को 51 वोट मिले, इसमें 1 वोट रद हो गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए इमरान अली को 86 वोट मिले, उन्होंने अपने विपक्षी संदीप कुमार को 37 वोटों से हराया, इसमें भी 1 वोट कैंसिल हुआ।

chat bot
आपका साथी