रातभर सड़कों पर रही पुलिस, 55 वाहनों के काटे चालान, 14 वाहन सीज

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने रात में स्पेशल चेकिग अभियान चलाया। इसमें जिले के प्रमुख शहरों-कस्बों के प्रवेश मार्ग पर पुलिस ने रातभर वाहनों को रोककर जांच की। इसमें 387 वाहनों की चेकिग की गई और 55 वाहनों का चालान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 07:24 PM (IST)
रातभर सड़कों पर रही पुलिस, 55 वाहनों के काटे चालान, 14 वाहन सीज
रातभर सड़कों पर रही पुलिस, 55 वाहनों के काटे चालान, 14 वाहन सीज

जागरण संवाददाता, सोनीपत: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने रात में स्पेशल चेकिग अभियान चलाया। इसमें जिले के प्रमुख शहरों-कस्बों के प्रवेश मार्ग पर पुलिस ने रातभर वाहनों को रोककर जांच की। इसमें 387 वाहनों की चेकिग की गई और 55 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने इनामी बदमाशों के साथ ही हत्यारोपितों व शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने रात में रोककर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने का पाठ भी पढ़ाया और चेतावनी देकर छोड़ा।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने शातिरों को दबोचने और लोगों में पुलिस का भरोसा बढ़ाने के लिए शनिवार रात विशेष अभियान चलवाया था। इसके तहत प्रमुख शहरों के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई। पुलिस ने रात में कोरोना सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वाहनों की जांच की। वाहनों के कागजात के साथ ही चालक का पहचान पत्र और सामान व डिग्गी की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के नंबर और उनके चालकों के मोबाइल नंबर नोट किए गए।

पुलिसकर्मियों ने जांच में पाया कि रात में लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लापरवाही कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने ऐसे लोगों को समझाया कि रात में कोरोना सोता नहीं है, तापमान कम होने पर वह अधिक प्रभावशाली हो जाता है। ऐसे में नुकसान भी ज्यादा पहुंचाता है। ऐसे में पुलिस के रोकने-टोकने का इंतजार किए बिना मास्क लगाए और शारीरिक दूरी का पालन करें। आज से चलेगा मास्क पर स्पेशल अभियान :

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने सोमवार से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक जिप्सी और फैंटम को मास्क न लगाने वालों के चालान काटने का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिसकर्मी मास्क न लगाने वालों को किसी स्तर पर छूट नहीं देंगे। हर हाल में इनके चालान काटे जाएंगे। इसके साथ ही मास्क को सही तरीके से न लगाने वालों को भी जागरूक किया जाएगा।

पुलिस ने एक रात का विशेष अभियान चलाया था। इसमें कई शातिर बदमाशों को दबोचने में कामयाबी मिली है। उसके साथ ही लोगों में पुलिस का विश्वास और अपराधियों में खौफ बढ़ा है। अपराधियों पर कार्रवाई को पुलिस इस तरह के अभियान लगातार जारी रखेगी।

- जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक।

chat bot
आपका साथी