देश में नकारात्मक माहौल को भाजपा ने बदला : जैन

जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, सूचना, जनसंपर्क मंत्री कविता जैन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 06:10 PM (IST)
देश में नकारात्मक माहौल को भाजपा ने बदला : जैन
देश में नकारात्मक माहौल को भाजपा ने बदला : जैन

जागरण संवाददाता, सोनीपत:

शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, सूचना, जनसंपर्क मंत्री कविता जैन ने कहा कि तीन साल पहले तक देश में दिशाहीन नेतृत्व का अंत करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नकारात्मक माहौल को बदलने का काम किया है। इसलिए आज हमारे कार्यकर्ता को चाहिए कि वह समाज में अंतिम छोर तक पहुंच कर उत्थान की बात करें। जैन रविवार को मालवीय शिक्षा सदन के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित अल्पकालीन शताब्दी विस्तारक योजना में सोनीपत, राई और गन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ता को संबोधित रहीं थी।

कैबिनेट मंत्री जैन ने कहा कि देश एवं हरियाणा में सत्ता परिवर्तन जनता-जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कर्मठता और राष्ट्र सेवा की विचारधारा को देखकर किया था। वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गरीब कल्याण को लेकर 50 से ज्यादा योजनाएं शुरू की हैं। देश मे राजनीतिक दल गरीब वर्ग के वोट बैंक को अपना मानकर उन्हें मुंगेरीलाल के सपने दिखाते थे, लेकिन देश के इतिहास में पहली बार आम आदमी को सामाजिक सुरक्षा का भरोसा सरकार ने अपने स्तर पर दिया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से हरियाणा के पौने दो करोड़ लोगों का जीवन बीमा किया गया है। इन योजनाओं को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं को बूथों को सशक्त करने जाना है। सत्र की अध्यक्षता कर रहे ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि पंडित जी आयातित विचारधारा के खिलाफ थे। आज उनके सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक दर्शन को हमें हर भारतीय के मन में उतारना है, ताकि अंतिम पंक्ति में मौजूद व्यक्ति का उदय और कल्याण किया जा सके। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर शताब्दी विस्तारक योजना समिति के सदस्य एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वीरकुमार यादव, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी संजय भाटिया, सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन, जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला खत्री, महामंत्री मनोज जैन, गुलशन ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, म¨नद्र ¨सह सन्नी, रिजकराम आंतिल, हुकम ¨सह जोगी, मोहन लाल बड़ौली, सुनीता लोहचब, किरण बाला, राजबाला गोयल, अनिल झरोठी, चरण ¨सह जोगी, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र योगी, नीरज आत्रेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी