पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया अमित शाह का स्वागत

जागरण संवाददाता,सोनीपत : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रविवार को दिल्ली से कुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 06:56 PM (IST)
पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया अमित शाह का स्वागत
पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया अमित शाह का स्वागत

जागरण संवाददाता,सोनीपत : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रविवार को दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाते समय जिले की सीमा से गुजरने पर भव्य स्वागत किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने मुरथल और सांसद रमेश कौशिक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कुंडली बार्डर पर अमित शाह का स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग कुंडली बार्डर से हलदाना बार्डर तक सड़कों पर खड़े हुए थे।

अमित शाह को रविवार को कुरुक्षेत्र में प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाना था। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भाजपा को जीत दिलाने के बाद पहली बार प्रदेश आ रहे शाह के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की थी। शाह का काफिला कुंडली बार्डर पर पहुंचा तो वहां पर सांसद रमेश कौशिक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा और मुरथल में शहरी स्थानीय निकाय महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ¨जदाबाद के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर किरण बाला, वासुदेव सुखिजा, मनोज जैन,संजीव वलेचा सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी