सोनीपत से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन

जासं, सोनीपत : जिले के लोगों को अब मथुरा जाने के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 08:32 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 08:32 PM (IST)
सोनीपत से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन

जासं, सोनीपत : जिले के लोगों को अब मथुरा जाने के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में पांच दिन मथुरा से कुरुक्षेत्र तक चलेगी। सोनीपत के हजारों यात्रियों के लिए दिल्ली, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल तक का सफर आसान हो जाएगा। गाड़ी नंबर 11901 सप्ताह में पांच दिन चलेगी। बृहस्पतिवार व रविवार को ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा।

गाड़ी मथुरा से सुबह साढ़े 5 बजे खुलेगी। 9:58 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में कुरुक्षेत्र से दोपहर 2:55 पर खुलेगी। 4:34 पर सोनीपत पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद मथुरा के लिए रवाना हो जाएगी।

नई ट्रेन को गीता जंयती महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाने वाले थे, लेकिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के चलते कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब ट्रेन को 9 दिसंबर को रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मौजूद होंगे।

------

जन्मस्थली और कर्मस्थली की दूरी होगी कम

मथुरा और कुरुक्षेत्र दोनों तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेन श्रद्धालुओं का सफर आसान करेगी। मुख्यमंत्री के प्रयासों से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और कर्मभूमि के बीच अब दूरियां कम होंगी। प्रदेश के कई जिले के लोगों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा। एक अतिरिक्त ट्रेन चलने से अन्य ट्रेनों में यात्रियो का बोझ कम होगा। इससे दिल्ली व पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र की ओर सफर करने वाले करीब 50 हजार दैनिक यात्रियों को भी फायदा होगा।

------

करनाल, पानीपत व समालखा में भी ठहराव

कुरुक्षेत्र से चलने वाली ट्रेन का ठहराव करनाल, पानीपत, समालखा में भी होगा। कुरुक्षेत्र से दोपहर 2:55 पर चलकर ट्रेन 4:34 पर सोनीपत पहुंचेगी। छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहां 20 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 9:40 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी।

------

वर्जन

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के कारण ट्रेन का मंगलवार को उद्घाटन नहीं हो पाया। अब ट्रेन को 9 दिसंबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल मंत्रालय से वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मौजूद होंगे। अभी ट्रेन का नाम निर्धारित नहीं किया गया है।

-नीरज, सीपीआरओ, उत्तरी रेलवे।

chat bot
आपका साथी