पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, लगाया जाम

जागरण संवाददाता, सोनीपत : पेयजल समस्या से जूझ रही विशाल नगर की महिलाओं के सब्र का बांध बुधवार को

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 07:13 PM (IST)
पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, लगाया जाम

जागरण संवाददाता, सोनीपत : पेयजल समस्या से जूझ रही विशाल नगर की महिलाओं के सब्र का बांध बुधवार को आखिर टूट गया। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, साथ ही पेयजल सप्लाई भी सुचारु कर दी।

विशाल नगर में कई दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई थी। नियमित रूप से पानी न आने के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। इससे रोषित महिलाओं ने जाम लगाया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस और जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजपाल ने लोगों को समझाने की कोशिश की। यही नहीं उन्होंने तुरंत क्षेत्र में पेयजल सप्लाई शुरू करवा दी। जिसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने करीब आधे घंटे में जाम खोल दिया।

वाहन चालकों को हुई परेशानी

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जाम लगने से वाहन चालकों की मुश्किल काफी बढ़ गई। यह गली ओल्ड रोहतक रोड को न सिर्फ ककरोई रोड से जोड़ती है, बल्कि सेक्टर 23 से होते हुए कोर्ट रोड पर जाने वाले लोग भी इसी गली का इस्तेमाल करते हैं। सुबह के समय गली में से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। गली में जाम होने की वजह से वाहन चालकों को रोहतक रोड या फिर ककरोई रोड पर पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ा।

chat bot
आपका साथी