बच्चों को बताई शिव की महिमा

जागरण संवाददाता, राई: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से खेवड़ा के ग्रेट मिशन पब

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 07:43 PM (IST)
बच्चों को बताई शिव की महिमा

जागरण संवाददाता, राई:

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से खेवड़ा के ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिव महिमा नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों और स्टाफ ने हिस्सा लिया। बीके बलजीत ने बच्चों को ऊ नम: शिवाय का जाप करवाया। उन्होंने कहा ऊ नम: शिवाय मंत्र के जाप से तन और मन के सभी रोगों का इलाज संभव है। बीके बलजीत ने श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव का गुणगान करते हुए बताया कि शिव ही सृष्टि की चेतना है,शिव ही सृष्टि के प्राण हैं। तीनों लोकों के नाथ होने के कारण उन्हें ब्रह्मा, विष्णु और शंकर कहा जाता है। भगवान शिव श्रीराम और श्रीकृष्ण के पूजनीय हैं। उन्होंने कहा जितनी महिमा शिव की उतनी किसी की भी नहीं है। सृष्टि का नाथ होने के कारण उन्हें अमरनाथ, सोमनाथ, विश्वनाथ, केदारनाथ आदि नामों से जाना जाता है। इस मौके पर बच्चों ने बम बम भोलेनाथ के नारे लगाए और वातावरण को शिवमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक जयभगवान भी शिव की महिमा बताई।

chat bot
आपका साथी