कांग्रेसियो ने तिरंगा फहराकर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लिया

जागरण संवाददाता, सोनीपत: गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगंाठ धुमधाम से मनाई गई। समारोह में कांग्रेस का

By Edited By: Publish:Mon, 26 Jan 2015 04:24 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jan 2015 03:16 AM (IST)
कांग्रेसियो ने तिरंगा फहराकर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लिया

जागरण संवाददाता, सोनीपत:

गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगंाठ धुमधाम से मनाई गई। समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश को आजाद करवाने के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय ध्वज फ हराया। उन्होंने देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। समारोह की अध्यक्षता जिला काग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौतम ने की।

सोमवार को जिला कागेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला काग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौतम ने कहा कि आज देश के संविधान को लागू हुए 66 वर्ष पूरे हो गए हैं और आज हम इसकी 66वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देश को आजादी दिलाने में लाखों देश भक्त क्रातिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। ऐसे महान क्रातिकारियों के बलिदानों को हमें याद रखना चाहिए। जो कौम अपने शहीदों को भूल जाती है उनका इतिहास समाप्त हो जाता है। इन 66 साल के इतिहास में देश ने बहुत तरक्की की है। आज बहुत से मामलों में देश विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ा है, विज्ञान की खोजे हुई है, लोगों को आधुनिक सुविधायें मिली है, यातायात के साधन बढे है। सूचना क्रांति ने मानव को जीवन ही बदल दिया है, भारत वर्ष दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें 36 बिरादरी को सामान विकास करने का अधिकार है। जो कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, देश भक्तों, बुद्धिजीवियों द्वारा विकिसत संविधान द्वारा ही संभव है। देश में लोकतंत्र प्रणाली स्थापित करने में हमारे शहीदों व नेताओं ने जो कुछ किया है उसे हमें याद रखना चाहिए और भविष्य में बेहतर करने के प्रयास करने चाहिए।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी पं. सीताराम शर्मा, पूर्व ग्रामीण ब्लाक के अध्यक्ष भलेराम जांगड़ा, संतोष गुलिया, रंजना गोस्वामी, ललित दिवान, आजाद सिंह सौदा, सुरेश भारद्वाज, अलिशेर पठान, डा. सतबीर निर्माण, नारायण शर्मा, निर्मला पाचाल, रामेश्वर धीमान, मनीष गोयल, डा. रघबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

--------

chat bot
आपका साथी