पटाखामुक्त दीपावली मनाने के लिए किया जागरूक

फोटो: 12 -दीपावली मनाएं पर्यावरण बचाएं जागरण संवाददाता, सोनीपत : मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 04:47 PM (IST)
पटाखामुक्त दीपावली मनाने के लिए किया जागरूक

फोटो: 12

-दीपावली मनाएं पर्यावरण बचाएं

जागरण संवाददाता, सोनीपत : मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को रैली निकालकर लोगों को पटाखामुक्त दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर विद्यालय में छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन मेकिंग व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों की तरफ से रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने लोगों को बताया कि पटाखे फोड़ने से पर्यावरण व स्वास्थ्य को क्या-क्या हानि हो सकती है। वहीं छात्राओं ने यह भी बताया कि प्रदूषण की मात्रा मानक से अधिक होती जा रही है। अगर इसी तरह से प्रदूषण की मात्रा बढ़ती रही तो लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। वही छात्राओं ने लोगों को दीए जलाने क लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने लोगों को समझाया कि चाइना माल के प्रयोग से न सिर्फ देश को हानि होती है, बल्कि चाइना का माल पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या संतोष राठी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को न केवल दीपावली के समय बल्कि हमेशा ही जागरूक रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी