योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है : अरनेजा

प्रकति के अनुरूप अपना जीवन यापन करना और ई‌र्श्वर सुमरिन जिससे हमार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:41 AM (IST)
योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है : अरनेजा
योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है : अरनेजा

संवाद सहयोगी, कालांवाली :

प्रकति के अनुरूप अपना जीवन यापन करना और ई‌र्श्वर सुमरिन जिससे हमारा ये लोक और परलोक दोनों सुधर जाएंगे। यह बात श्री दुर्गा वाटिका के तपोवन में पतजंलि योग समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह अरनेजा ने योग साधकों को योगासन करवाते हुए कही। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही कोरोना महामारी के संक्त्रमण से बचाव का प्रमुख अस्त्र है। कोरोना जैसी महामारी से लडऩे के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। योग हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसलिए संकट के इस दौर में योग का महत्व और भी अधिक हो जाता है। उन्होंने कहा कि योग मन व तन के बीच संतुलन बनाता है, जोकि शारिरीक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। योगाभ्यास करके इसकी सार्थकता सिद्घ नहीं होगी, बल्कि योग को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

योग शिक्षक पूर्ण चन्द नागर ने बताया सुखी जीवन का आधार है इस नि:शुल्क व नि:स्वार्थ भाव योग सेवा में सरोज रानी और सोनी कुमार भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभा रहे हैं। इस योग अभ्यास में दीपक बांसल, मदन लाल, एडवोकेट दिनेश बांसल, चरणदास, रतनलाल, जगसीर, सोनू, प्रताप सिंह रागी, सीमा, रजनी, कुसुम, कविता, वंशिका ने लाभ उठाया।

chat bot
आपका साथी