संशोधित : बूथ लाइव : प्रशासन बूथ में सुविधाओं में तो पार्टी मतदाताओं को रिझाने में जुटी

लोकसभा चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है। प्रशासनिक अधिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:41 AM (IST)
संशोधित : बूथ लाइव : प्रशासन बूथ में सुविधाओं में तो पार्टी मतदाताओं को रिझाने में जुटी
संशोधित : बूथ लाइव : प्रशासन बूथ में सुविधाओं में तो पार्टी मतदाताओं को रिझाने में जुटी

आनंद भार्गव, सिरसा : लोकसभा चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो चुके है। बूथ पर प्रशासन सभी सुविधाएं देने के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं पार्टी बूथ लेवल की मैनेजमेंट में जुटी है। कार्यकर्ताओं को वोटर तक पहुंचने की जिम्मेवारी दे चुकी है।

बूथ की स्थिति

भादरा तालाब के निकट स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठ बूथ है। आठ बूथों के चलते यह शहर की सबसे बड़ी बिल्डिग है, जहां सर्वाधिक मतदाता वोट डालेंगे। यहां 57, 58, 59, 60, 60 क, 61, 62 व 63 बूथ बनाए गए हैं। स्कूल के अलग अलग चार भागों में एक साथ दो-दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्र में रैंप की सुविधा है जिससे बुजुर्ग व निशक्त मतदाताओं के लिए रिक्शा, तिपहिया साइकिल या व्हील चेयर सीधे मतदान केंद्र तक जा सकती है। बूथ नंबर 57-58 स्कूल के दाईं तरफ के भवन में बनाए गए है। यहां भी रैंप की सुविधा है। पांच कमरों वाले इस भवन में प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किए गए है। मतदान के दिन यहां मतदाताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखों व बिजली की आपूर्ति का भी पर्याप्त प्रबंध किया गया है। इसी तरह मतदान केंद्र के अन्य तीन भागों में बनाए गए मतदान केंद्रों में भी मतदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। मतदाताओं तक बनाई पहुंच

पार्टी के कार्यकर्ता सभी वार्डों को कवर करने में लगे हुए है। मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा रही है। उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। - होशियारी लाल शर्मा, कांग्रेसी नेता पार्टी नेताओं व प्रत्याशी ने सभी वार्डों के पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। कार्यकर्ता वार्डों में घर घर जाकर मतदाताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं और पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है।

- कौशल्या देवी, भाजपा नगर पार्षद इनेलो की ओर से भी मतदाताओं से संपर्क साधा जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं की अलग अलग ड्यूटी लगाई जा रहा है। हर मतदान केंद्र के हिसाब से कार्यकर्ता की जिम्मेवारी पहले ही दी जा चुकी है।

पदम जैन, जिला प्रधान इनेलो

chat bot
आपका साथी