बार एसोसिएशन प्रधान पद चुनाव में गर्ग 47 वोट से हुए विजयी

जिला न्यायालय में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के प्रधान उपप्रधान व सचि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 11:17 PM (IST)
बार एसोसिएशन प्रधान पद चुनाव में गर्ग 47 वोट से हुए विजयी
बार एसोसिएशन प्रधान पद चुनाव में गर्ग 47 वोट से हुए विजयी

जागरण संवाददाता, सिरसा:

जिला न्यायालय में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के चुनाव हुए। प्रधान पद के चुनाव में जयभारत लाल गर्ग ने रघुवीर सिंह को 47 वोट से हराकर जीत हासिल की। जबकि उपप्रधान पद में संजय मेहता ने योगेश को 376 वोट व सचिव पद के लिए देवेंद्र सिधु ने मुकेश आर्य को 36 वोट से हराकर जीत हासिल की। बार एसोसिएशन के चुनाव में 1065 वोटर में से प्रधान उपपप्रधान के लिए 972 वोटरों ने वोट डाले। प्रधान पद के लिए थे चार दावेदार

बार एसोसिएशन के प्रधान पद चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें जयभारत लाल गर्ग ने जीत हासिल की। उन्हें 298 वोट मिले। जबकि रघुवीर सिंह को 251, सतवीर सिंह गोदारा को 228 व भूपेंद्र सिंह विनायक को 193 वोट मिले। वहीं दो वोट नोटा को मिले। उपप्रधान पद के लिए संजय मेहता को 670 वोट व योगेश को 294 वोट व नोटा को 8 वोट मिले। सचिव पद के चुनाव में देवेंद्र सिधु को 412 वोट, मुकेश आर्य को 376 वोट, पंकज सिगला को 180 व नोटा को 3 वोट मिले। प्रधान बोले सबको साथ लेकर चलेंगे : गर्ग

बार एसोसिएशन के प्रधान बने जयभारत लाल गर्ग ने 1993 में वकालत शुरू की थी। इससे पहले स्नातक पंजाब के मोंगा कॉलेज से करने के बाद इंदौर से लॉ की पढ़ाई की। पंजाब के बंठिडा जिले के श्रीवाला निवासी जयभारत लाल गर्ग 1982 में सिरसा में आकर रहने लगे। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है। सभी को साथ लेकर चलेंगे। बार एसोसिएशन के 40वें प्रधान बने गर्ग

बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में जयभारत लाल गर्ग 40वें प्रधान बने हैं। सबसे पहले बार एसोसिएशन के 1975-76 में बजरंग दास प्रधान बने थे। 1976-77 में सर्वमित्र दूसरे प्रधान बने। वर्ष 2015 से 2018 तक जीपीएस किगरे प्रधान रहे। 2018-19 में अजय बंसल प्रधान पद पर रहे। सुबह से रही कोर्ट में चहल पहल

बार एसोसिएशन के इवीएम से चुनाव करवाए गये। चुनाव को लेकर सुबह से ही चहल-पहल रही। चुनाव के परिणाम सायं 5:30 बजे घोषित किए गये। चुनाव में उम्मीदवार अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए वोटरों से अपील करते हुए नजर आए। चुनाव आरओ नौरंग सिंह एडवोकेट, दिनेश समाग, आशीष सिगला व चुनाव अधिकारी प्रीतपाल सिंह, रमेश पुरी, कुलदीप सिंह, बलविद्र सिंह की देखरेख में हुए।

chat bot
आपका साथी