सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा, बोले-चुनावों में भुगतना होगा खामियाजा

संवाद सहयोगी, डबवाली : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन का कार्यकर्ता स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 05:42 PM (IST)
सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा, बोले-चुनावों में भुगतना होगा खामियाजा
सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा, बोले-चुनावों में भुगतना होगा खामियाजा

संवाद सहयोगी, डबवाली : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन का कार्यकर्ता सम्मेलन यूनियन प्रधान रामकुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

कर्मचारियों को राज्य उपप्रधान ओमप्रकाश पूनियां तथा मनमोहन ¨सह ने संबोधित किया। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के अलावा कई अन्य मांगें उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होने के कारण सरकार को कर्मचारियों की मांगें नजर नहीं आ रही। प्रदेश में चाहे कर्मचारी हों, किसान हों, मजदूर हो या छोटा व्यापारी हो सभी आंदोलन की राह पर हैं। सरकार पर कर्मचारियों से विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी नीति अपनाए हुए है। पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में कार्यरत फील्ड कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं। सरकार को कर्मचारी यूनियनों के माध्यम से कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई न करके सरकार कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर चलने के लिए मजबूर कर रही है। सरकार के रवैये को देखते हुए ही सभी जगहों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने 2014 में रेगुलाइजेशन पॉलिसी रद करने में सरकार द्वारा मजबूत ढंग से पैरवी नहीं की गई जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

इस अवसर पर चेयरमैन निर्मल ¨सह सुंधा, सचिव कृष्ण कुमार माहर, कैशियर हरबंस लाल मेहता, महेंद्र पाल, रघुबीर, बृज लाल, जगपाल ¨सह, साहब राम, दुली चंद, लक्खा राम, मनोहर लाल, सुभाष चंद्र, राजेश कुमार, विनोद कुमार, हेम राज, शंकर लाल, राजकुमार, कृष्ण लाल, जो¨गद्र ¨सह, राज ¨सह बावा, गोपाल राम, ऐलनाबाद से सचिव भीमसेन मेहता, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण पारीक, वरिष्ठ उपप्रधान रामस्वरूप झोरड़, कालांवाली से बलबीर ¨सह व सुनील कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी