आठ डिग्री का तापमान, श्रद्धालुओं ने नहर में खड़े हो संपन्न की छठ माता की पूजा

- सुबह छह बजे से ही घाटों पर लगने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:40 AM (IST)
आठ डिग्री का तापमान, श्रद्धालुओं ने नहर में खड़े हो संपन्न की छठ माता की पूजा
आठ डिग्री का तापमान, श्रद्धालुओं ने नहर में खड़े हो संपन्न की छठ माता की पूजा

- सुबह छह बजे से ही घाटों पर लगने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

- छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर खोला व्रत

चित्र :

जागरण संवाददाता, सिरसा : परिवार की सुख शांति के लिए छठ माता का रखा व्रत शनिवार सुबह संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने सुबह सात बजे उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी और सूर्यदेव की पूजा कर व्रत पूर्ण किया। व्रत पूर्ण करने के लिए श्रद्धालु सुबह छह बजे ही घाटों पर पहुंचे गए। हालांकि अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा अर्चना कर व्रत संपन्न किया। वहीं सुबह तापमान आठ डिग्री होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

---------

श्रद्धालुओं की ओर से बनाए गए थे घाट

छठ माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की ओर से पहले से ही घाट तैयार किए गए थे। जिसपर पूजा सामग्री रख श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की थी। हालांकि सुबह ठंड होने के कारण कई श्रद्धालुओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। पानी की पूजा संपन्न करने के दौरान कई श्रद्धालु कंपकंपाते हुए भी नजर आए।

-------

नियमों की पालना के बीच पूर्ण हुआ व्रत

48 घंटे के लगातार व्रत करने के बाद छठ व्रतियों ने प्रसार व फल ग्रहण किया। वहीं श्रद्धालु पूजा अर्चना के दौरान नियमों की पालना करते हुए भी नजर आए। श्रद्धालु एक दूसरे से दूरी बना कर नहर में खड़े दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ को एक जगह एकत्र नहीं होने दिया।

chat bot
आपका साथी