अभोली में चाय बनाते समय सिलेंडर फटा

संवाद सहयोगी, रानियां : गांव अभोली में घर में रविवार सुबह चाय बनाते समय आग लगने से गैस सिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM (IST)
अभोली में चाय बनाते समय सिलेंडर फटा
अभोली में चाय बनाते समय सिलेंडर फटा

संवाद सहयोगी, रानियां :

गांव अभोली में घर में रविवार सुबह चाय बनाते समय आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से हुए धमाके के कारण दो कमरों की छत गिर गई। कमरे में खड़ा एक मोटरसाइकिल व सामान जलकर राख हो गया। लेकिन इस घटना के दौरान घर में मौजूद सभी सदस्य घर से बाहर निकल जाने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

रविवार सुबह गांव अभोली में गुरदीप राम के बेटे धर्मेद्र की पत्नी परमजीत कौर ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। इस दौरान गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए। जिसके बाद एक जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के कारण दो कमरों की छत गिर गई। कमरे में खड़ा मोटरसाइकिल व कमरे में रखा फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखे, बेड व कमरे में रखा सामान जलगया। सिलेंडर से लगी आग को बढ़ता देख घर के सदस्य घर से बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना से मकान मालिक को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान गुरदीप ¨सह के घर में आठ लोग मौजूद थे।

-------------

धमाके का शोर सुन उमड़े ग्रामीण

सिलेंडर फटने से हुए धमाके का शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना रानियां दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद रानियां दमकल विभाग से फायरमैन गुरमेज ¨सह अपनी टीम के सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और दमकल गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया। कमरे में एक अन्य गैस सिलेंडर भी था जिसे दमकल कर्मियों ने मुश्तैदी दिखाते हुए बाहर निकाल लिया।

chat bot
आपका साथी