पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

जागरण संवाददाता, सिरसा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 05:49 PM (IST)
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

जागरण संवाददाता, सिरसा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू पार्क में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अíपत किए और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता के पहले और बाद में पंडित नेहरू भारतीय राजनीति के मुख्य केंद्र ¨बदु रहे। महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। असहयोग आंदोलन हो, नमक सत्याग्रह हो या 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन, पं. नेहरू ने महात्मा गांधी के हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्व. जवाहरलाल नेहरू ने देश के नवनिर्माण में जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, प्रदीप सैनी, कैलाश कानूनगो, संगीत कुमार, सोम चावला, गुलशन गाबा, देवेन्द्र सोनी, संतलाल गुम्बर, भूपेन्द्र राठौड़, सुभाष खत्री, मनमोहन मिढ़ा, गुलजारी लाल नम्बरदार, अशोक कम्बोज, राजू नम्बरदार, मदन लाल गुलाटी, प्रवीन वर्मा, फूलाराम पूर्व पंच, विजय ऐलावादी, ईश्वर मेहता, लाल चन्द नारंग, अजय कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, मनोज आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी