एनजीटी की रोक के बावजूद चलते मिले ईंट-भट्ठे

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा बिना जिग जैग तकनीक के ईंट-भट्ठे बंद कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 11:47 PM (IST)
एनजीटी की रोक के बावजूद चलते मिले ईंट-भट्ठे
एनजीटी की रोक के बावजूद चलते मिले ईंट-भट्ठे

जागरण संवाददाता, सिरसा :

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा बिना जिग जैग तकनीक के ईंट-भट्ठे बंद करने संबंधी आदेश की सिरसा में अवहेलना पाई गई है। मोचीवाली, ¨धगतानियां तथा रंगड़ी रोड पर ईंट-भट्ठे चलने की पुष्टि मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारी ने कर दी है। चार ईंट-भट्ठे चलते मिलने की जानकारी के बाद विभाग ने उन्हें नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार ने ईंट-भट्ठा संचालकों की मांग पर एक फरवरी से 31 जुलाई 2019 तक ईंट भट्ठा बिना जिग जैग तकनीक के भी चलाए जाने की अनुमति दी। शर्त यह रखी गई कि ईंट भट्ठा संचालक शपथ पत्र देगा कि भविष्य में जिग जैग तकनीक अपनाएगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ एक ईंट भट्ठा संचालक ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में याचिका दायर कर दी। इस याचिका पर ट्रिब्युनल ने राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी। सिरसा में भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ईट भट्ठे बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया। इसके बावजूद यहां ईंट भट्ठे चलने की जानकारी मिली। चार ईट-भट्ठे चलते मिले

विभाग के इंस्पेक्टर से जांच करवाई गई है। मोचीवाली रोड पर दो, ¨धगतानियां व रंगड़ी रोड पर बिना जिग जैग तकनीक के ईंट-भट्ठा चल रहा था। उन्हें नोटिस दे रहे हैं और उन्हें तत्काल ईंट भट्ठा बंद करना होगा। फिर भी ईंट भट्ठा बंद नहीं हुआ तो एफआइआर दर्ज करवा देंगे और लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

:::अशोक बंसल, डीएफएससी, सिरसा

chat bot
आपका साथी