भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चहल ने नियुक्त किए पन्ना प्रमुख

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट की अध्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 04:41 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चहल ने नियुक्त किए पन्ना प्रमुख
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चहल ने नियुक्त किए पन्ना प्रमुख

जागरण संवाददाता, सिरसा :

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट की अध्यक्षता में ढाणी-400 में बैठक हुई। बैठक में एडवोकेट चहल ने विचार विमर्श उपरांत पन्ना प्रमुख नियुक्त किए। कंवरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने पारदर्शिता के साथ हर विकास कार्य करवाए है। चहल ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहेंगे। बैठक में नियुक्त हुए पन्ना प्रमुखों ने अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह भाजपा की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर रानियां विस्तारक राघवेंद्र आर्य, चामल मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, सह प्रभारी मक्खन सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह व लक्खा राम, चामल मंडल महामंत्री बंसीलाल, राजेंद्र कंबोज, हरिचंद, जगतार सिंह साहुवाला, डा. जमनदास, कुलवंत, प्रेम कुमार चामल, सरपंच रामचंद्र, सरपंच सुभाष कुमार, राजेंद्र कुमार, मदनलाल धोत्तड़, कृष्ण कुमार, मा. गोपीराम, कश्मीरचंद, रमेश, भगवान कंबोज, कालूराम भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी