अशोक तंवर बोले- कांग्रेस के डीएनए में धोखेबाजी, गलत नीतियों के कारण पार्टी सिमटी

अशोक तंवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही धोखेबाजी है। अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस सिमटी है और उसमें गुटबाजी बढ़ रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 12:34 PM (IST)
अशोक तंवर बोले- कांग्रेस के डीएनए में धोखेबाजी, गलत नीतियों के कारण पार्टी सिमटी
अशोक तंवर बोले- कांग्रेस के डीएनए में धोखेबाजी, गलत नीतियों के कारण पार्टी सिमटी

जेएनएन, सिरसा। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें नरभक्षी के समान व्यवहार कर रही हैं। वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही धोखेबाजी है। अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस सिमटी है और उसमें गुटबाजी बढ़ रही है।

अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए तंवर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के वेतन भत्ते काटने, ठेकारत कर्मचारियों और पीटीआइ को हटाने में लगी है, जबकि कोरोना काल में श्रमिकों को कोई सुविधा नहीं दी गई और व्यापारियों को अधिक टैक्स के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया और अब लगता है कि कोरोना पर काबू पाना सरकार के वश में नहीं है। अशोक तंवर ने पेट्रो पदार्थों की बढ़ोतरी पर कहा कि विश्वभर में कच्चे तेल के दामों में गिरावट का लाभ देश के सबसे समृद्धशाली ग्रुप रिलायंस कर्जमुक्त हो गया है।

बरोदा उपचुनाव में दर्ज करवाएंगे सशक्त उपस्थिति

तंवर ने प्रदेश सरकार की वर्चुअल रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी किसी भी राजनीतिक दल के लिए यह प्राथमिक नहीं कि वे राजनीतिक मुद्दों को हवा दें। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा चीन जैसे मुल्क के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्वयं के भविष्य के राजनीतिक जीवन पर संकेत देते हुए कहा कि सभी दलों को अच्छे मजदूर की तलाशी होती है और सबको पता है कि अशोक तंवर संघर्ष कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष ने सरकार के सामने सरेंडर कर दिया है। देश प्रदेश की राजनीति विकल्प चाहती है, इसके बारे में साथियों से बात हो गई है। बरोदा उपचुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- चीन को घाटी खाली करने का अल्टीमेटम दे केंद्र सरकार

यह भी पढ़ें: कोरोना ने रोकी हज यात्रा, रोजा शरीफ के खलीफा बोले- घरों पर रहकर करें COVID19 के खात्मे की दुआ

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट से मिली किसानों को राहत, धान की खेती पर रोक की अधिसूचना पर ब्रेक

यह भी पढ़ें: 1962 India China War: सीना छलनी हो गया फिर भी बढ़ते रहे कदम, देश के लिए शहीद हो गए थे छोटू सिंह

chat bot
आपका साथी