आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बीते दिनों 1857 की क्रांति के अमर शह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:35 AM (IST)
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, सिरसा :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बीते दिनों 1857 की क्रांति के अमर शहीद मंगल पांडे के संदर्भ में दिए गए कथित गलत बयान के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार एडवोकेट व सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामां के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडे अमर रहे, शहीदों का अपमान बंद करो, मुख्यमंत्री शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाते हुए डा. आंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शहीदों पर अभद्र टिप्पणी करके अपनी अपरिपक्व मानसिकता का परिचय दिया है। निश्चित ही मुख्यमंत्री को अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार नागर, रानियां विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत चानी, उपाध्यक्ष जगदेव सिंह सिंधु, महिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर, कालांवाली महिला अध्यक्ष देवेंद्र कौर, दर्शना कौर, सचिव ताराचंद फौजी, युवा अध्यक्ष तरसेम सामां, अमन सामां, प्रमोद वधवा, हरीश कुमार, हरबंस लाल, अनिल चंदेल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी