तेज आंधी के साथ हुई 15 एमएम बारिश, फसलों को भारी नुकसान

रात को तेज आंधी के साथ जिले भर में बेमौसमी बरसात के कारण जह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:50 AM (IST)
तेज आंधी के साथ हुई 15 एमएम बारिश, फसलों को भारी नुकसान
तेज आंधी के साथ हुई 15 एमएम बारिश, फसलों को भारी नुकसान

जागरण संवाददाता, सिरसा :

रात को तेज आंधी के साथ जिले भर में बेमौसमी बरसात के कारण जहां शहर में जगह-जगह पानी जमा हो गया वहीं किसानों की खेत और मंडी में पड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जन स्वास्थ्य विभाग दिनभर पानी निकासी करवाने के लिए प्रयास करता रहे। सिरसा में 15 एमएम बरसात होने के साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया है।

बीती देर रात तेज हवा के साथ रूक रूक कर बारिश होती रही। तेज हवा के कारण किसानों का खेत में खड़ा धान भी जमीन के साथ लगा हुआ दिखाई दिया। वहीं कपास और नरमे की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए नजर आए।

----------

मंडी में किसानों का भीगा धान

मंडी में धान बेचने के लिए पहुंच किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया। व्यापारियों द्वारा खरीदे गए धान का तोल न हो पाने के कारण किसानों को अब धान सुखाने के बाद दोबारा से बोली लगाने के लिए कहा जा रहा है। मंडी में बने शेड के बाहर पड़े धान को बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। मंडी में तिरपाल और अन्य किसी तरह की सुविधा न होने के कारण किसानों को भीगा धान या तो मंडी में सुखाना पड़ रहा है या फिर ट्राली में डाल घर वापस ले जाना पड़ रहा है।

-----------

अब तक मंडी में धान की हुई खरीद

धान किस्म क्विटल

1509 301082

पीआर 986383

पीबी 1 248371

------------

कहां कितनी बारिश हुई

बारिश एमएम

सिरसा 15

ओटू 06

पंजूआना 04

रोड़ी 06

कालांवाली 06

गोलेवाला 05

नहराणा 04

chat bot
आपका साथी