54 कटड़ों से भरा कैंटर पकड़ा

संवाद सूत्र, ¨डग मंडी : ¨डग पुलिस ने 54 कटड़ों से भरा सिरसा से आ रहा कैंटर पकड़ा है। पुलिस ने पशु क्

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 06:01 PM (IST)
54 कटड़ों से भरा कैंटर पकड़ा

संवाद सूत्र, ¨डग मंडी :

¨डग पुलिस ने 54 कटड़ों से भरा सिरसा से आ रहा कैंटर पकड़ा है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन पशु व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। ¨डग थाना प्रभारी अवतार ¨सह ने बताया कि पुलिस ने राजमार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सिरसा से आ रहे कैंटर में 54 कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे और उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पशु व्यापारी भ¨टडा निवासी सुरजीत, जीतराम व वजीर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

शेरपुरा में सफाई अभियान 2 को

¨डग मंडी : गांव शेरपुरा की श्रीकृष्ण गौशाला में 2 अक्टूबर को सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्टार युवा क्लब के प्रधान जो¨गद्र खिचड़ ने बताया कि गोमाता की पूजा अर्चना के बाद महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीणों को गोसेवा के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी