किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश चरम पर : होशियारी लाल

जागरण संवाददाता, सिरसा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 06:49 PM (IST)
किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश चरम पर : होशियारी लाल

जागरण संवाददाता, सिरसा :

वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के जबरन फसली बीमा करवा रही है। प्रदेशभर के किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और यह आक्रोश कभी भी लावा बनकर फूट सकता है। शर्मा गांव ढुकड़ा में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना लागू करते समय किसानों की राय नहीं ली गई। किसानों को विश्वास में लिए बिना सरकार ने मनमाने प्रावधान लगाकर यह योजना लागू कर दी। ऐसा करके भाजपा ने किसानों के हित के साथ खिलवाड़ किया है। शर्मा ने कहा कि किसानों को बिना बताए उनके खाते से पैसे काटे जा रहे हैं। किसान फसल बीमा योजना किसानों को लूटने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि किसान इस योजना का डटकर विरोध कर रहे हैं। मगर सरकार है कि मानने को तैयार नहीं। शर्मा ने कहा कि योजना में प्रावधान यह किया गया है कि किसान के खेत की जगह पूरे गांव को इकाई माना गया है। यह योजना किसानों के लिए तुगलकी फरमान है। इस मौके पर संजय चांवरिया, हंसराज धानक, सज्जन कुमार, अश्वनी कुमार, सरपंच सीताराम, हनुमत शर्मा, महावीर छिम्पा, रामपाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी