नियमों का उल्लंघन कर किया किसानों की जमीनों का अधिग्रहण : दलाल

किसानों की जमीन भारत सरकार के सड़क और परिवहन (एनएचएआइ) और रेल विभाग द्वारा कानून का घोर उलंघन करके कोड़ियों के भाव ली जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:15 AM (IST)
नियमों का उल्लंघन कर किया किसानों की जमीनों का अधिग्रहण : दलाल
नियमों का उल्लंघन कर किया किसानों की जमीनों का अधिग्रहण : दलाल

जागरण संवाददाता, रोहतक :

किसानों की जमीन भारत सरकार के सड़क और परिवहन (एनएचएआइ) और रेल विभाग द्वारा कानून का घोर उलंघन करके कोड़ियों के भाव ली जा रही हैं। भारत भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी रमेश दलाल ने कही। वे शुक्रवार को गांव हुमायूंपुर में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

रमेश दलाल ने कहा कि संसद द्वारा पास किए गए कानून का उलंघन करके बाजार मूल्य से कम दामों पर जबरन जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। जिससे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात और दिल्ली के किसानों के मुआवजे में घोर धांधली की गई। रू उन्होंने कहा कि एनएच 754के, 148एन, 152डी, 344एम, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे और पलवल से सोनीपत के बीच बन रही हरियाणा ऑर्बिट रेल के लिए जमीन अधिग्रहण में कुछ अधिकारियों और मंत्री की धांधलियां पकड़ी गई हैं। इसलिए इनकी मुख्य मांग गैर कानूनी अवॉ‌र्ड्स को संशोधित कर किसानों को पूरा मुआवजा दिलवाना और दोषी सरकारी अधिकारियों को सजा दिलवाना है। इस संदर्भ में किसान और भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने लिखित में पुलिस थानों में अपराधिक मामलों की शिकायत दर्ज करवा दी है।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि गांधीवादी तरीके से संविधान आंदोलन के तहत किसानों की ये सभी मांगें पूरी करवाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। हजारों किसान गांधीवादी पदयात्रा करते हुए दिल्ली में भारत सरकार से 26 जनवरी से पहले अपना हक मांगने जाएंगे।

चौ. रमेश दलाल ने कहा कि भाजपा किसानों पर आरोप लगाती है कि किसान संविधान और संसद को नहीं मानते। लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उच्च अधिकारियों की त्रुटि और गोलमाल पकड़ा है कि इन जन सेवकों ने संसद द्वारा बनाए गए किसानों के हक के कानून का पालन नहीं किया।

इस आंदोलन में राम कुमार, इंद्र सिंह दहिया, इंद्रवेश, अशोक मदीना, राजस्थान से राकेश बिश्नोई, बीकानेर से छोगाराम, जालौर से हाजा राम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी