अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

संवाद सहयोगी सांपला शहर से भैंसरू गांव में बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को अज्ञा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 08:31 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

संवाद सहयोगी, सांपला : शहर से भैंसरू गांव में बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआइ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के ब्यान पर आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव शीदीपुर लोवा निवासी विजय व उसका दोस्त महेश नजफगढ़ में एक कोचिग सेंटर पर पढ़ाई करते है। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर भैंसरू गांव जा रहे थे। मोइसी दौरान ओवरब्रिज पर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी