टोल पर मारपीट के मामले में छह पर केस दर्ज, दो पकड़े

- शुक्रवार को टोल देने को लेकर कार सवारों ने किया था हमला जागरण संवाददाता रोहतक मकड़ौली टोल पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर टोल पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 07:45 PM (IST)
टोल पर मारपीट के मामले में छह पर केस दर्ज, दो पकड़े
टोल पर मारपीट के मामले में छह पर केस दर्ज, दो पकड़े

जागरण संवाददाता, रोहतक : मकड़ौली टोल पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर टोल पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। बता दें, कि शुक्रवार को मकड़ौली टोल पर कार सवार युवकों ने टोल देने से मना कर दिया था, जिस पर वहां कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपितों ने अपने साथियों को बुलाकर टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इसमें दो टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार पीजीआइ में चल रहा है। पूरा घटनाक्रम वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। टोल मैनेजर हवा सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने हरेंद्र, वीनू, रोहित निवासी तिलकनगर, रमन निवासी खिरावड़, परमेंद्र और दीपक समेत कई पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया है। जबकि बाकी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं टोल पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। सदर थाना प्रभारी सोहनपाल खटाना ने बताया कि फरार चल रहे आरोपितों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी