गुरमीत राम रहीम जिस जेल में बंद वहां मिले तीन मोबाइल, हड़कंप

गुरमीत राम रहीम जिस सुनारिया जेल में बंद है वहां से मिट्टी में दबे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 01:21 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 08:56 AM (IST)
गुरमीत राम रहीम जिस जेल में बंद वहां मिले तीन मोबाइल, हड़कंप
गुरमीत राम रहीम जिस जेल में बंद वहां मिले तीन मोबाइल, हड़कंप

जेएनएन, रोहतक। प्रदेश की सुनारिया जेल हाई सिक्योरिटी जेल है। साध्वी यौनशोषण मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम इसी जेल में बंद है। इस कारण जेल में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम हैं, लेकिन इसके बावजूद जेल में निरीक्षण के दौरान मिट्टी में दबे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल, सुनारिया जेल में शनिवार को जेल अधिकारी निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अधिकारियों को बैरक नंबर एक और तीन के पास बंद पैकेट दीवार के साथ मिट्टी में दबा हुआ मिला। अधिकारियों ने उसे उठाकर देखा तो तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। अधिकारियों ने बैरक में बंद अपराधियों से इसके बारे में पूछताछ की, लेकिन सभी ने मोबाइल की जानकारी से इन्कार कर दिया। इसके बाद शिवाजी कॉलोनी थाने में सूचना दी गई।

पुलिस का मानना है कि किसी अपराधी ने ही मोबाइल फोन को मिट्टी में दबा रखा था। फिलहाल जांच की जा रही है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन लिखित शिकायत अभी नहीं आयी है। उधर, जेल में मोबाइल मिलने के बाद से पुलिस में हड़कंप मच हुआ है।

जेल में बर्तनों के बना दिए थे हथियार

जेल में मोबाइल फोन मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सिम बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले जेल में अपराधियों के पास से नुकीले हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं, जो बर्तनों को काटकर बनाए गए थे। यह मामला भी शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी