प्रत्याशियों की पत्नियों ने रचवाई पति की लंबी आयु के साथ चुनाव में जीत की मेहंदी

विधानसभा चुनाव में उतरे महिला प्रत्याशी और प्रत्याशियों की पत्निया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 01:28 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 01:28 AM (IST)
प्रत्याशियों की पत्नियों ने रचवाई पति की लंबी आयु के साथ चुनाव में जीत की मेहंदी
प्रत्याशियों की पत्नियों ने रचवाई पति की लंबी आयु के साथ चुनाव में जीत की मेहंदी

जागरण संवाददाता, रोहतक : विधानसभा चुनाव में उतरे महिला प्रत्याशी और प्रत्याशियों की पत्नियों के लिए इस बार करवाचौथ का व्रत खास रहेगा। कलानौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक जहां व्रत के दौरान भी प्रचार में ही रहेंगी। वहीं पुरुष प्रत्याशियों की पत्नियां उनकी लंबी आयु के साथ चुनाव में जीत के लिए भी व्रत रखेंगी। इस बार प्रत्याशियों की पत्नियों ने करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के साथ ही चुनाव में जीत की मेहंदी रचवाई है। पति के नाम के अलावा मेहंदी में पार्टी चिह्न भी पत्नियां रचवा रही हैं। चुनावी मौसम में पत्नियों के लिए यह पवित्र पर्व और भी अहम हो गया है। घर की सारी जिम्मेदारियों के साथ ही प्रचार में भी पति का खूब साथ पत्नियां दे रही हैं।

प्रचार में पति के साथ ही कंधे से कंधा मिला कर जुटीं हुई हैं। प्रचार में जुटी पत्नियों को खाने-पीने की फुर्सत भी बमुश्किल मिल रही हैं। लेकिन पति की सेहत का बखुबी ध्यान रख रहीं हैं। महम से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू की पत्नी परमजीत कुंडू का कहना है कि पति की जीत के लिए खुद भी प्रचार में उतरी हैं। करवाचौथ का व्रत पति की जीत के साथ ही महम की जनता की खुशहाली को समर्पित रहेगा। महम से ही कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी की पत्नी सोना दांगी ने बताया कि पति की लंबी उम्र के साथ ही चुनाव में जीत की कामना के लिए व्रत रखेंगी। रोहतक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा की पत्नी नीलम बतरा ने कहा कि करवाचौथ पर हर साल पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार चुनाव में जीत की भी कामना करेंगी। उनकी मेहंदी पति को विधानसभा में जगह दिलाएगी। भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने रचवाई पति के नाम की मेहंदी

रोहतक विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर की पत्नी वीणा ग्रोवर को पुत्रवधू सौम्या ग्रोवर ने मेहंदी रचाई। पुत्रवधू ने सासू मां के एक हाथ पर पिता ससुर का नाम और दूजे पर पार्टी का चिह्न रचाया। मेहंदी की रस्म के लिए घर में खास कार्यक्रम रखा गया। जिसके लिए दिल्ली में रह रही बेटी रश्मि आहूजा अपने बच्चों समेत शामिल हुई। वीणा ग्रोवर ने बताया कि पति की चुनाव में व्यवस्तता समझती हैं। पति को घर की सारी जिम्मेदारियों से आजाद रख वह पत्नी धर्म निभा रहीं हैं। प्रचार से समय निकालकर खुलवांऐ पत्नी का व्रत

चुनाव में व्यस्त प्रत्याशी पत्नियों के व्रत को खुलवाने के लिए समय निकालेंगे। भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवार की पत्नी ने बताया कि करवाचौथ पर पति ने खास वादा किया है। शाम के समय विशेष तौर पर आधा घंटा परिवार के लिए निकालेंगे। वहीं अन्य प्रत्याशियों का भी यही कहना है कि जिस तरह पत्नियां उनका साथ दे रहीं हैं उसी तरह वह भी पत्नियों का साथ देंगे।

chat bot
आपका साथी