कलानौर में फॉर्म हाउस पर रावण के पुतले का दहन

सत जींदा कल्याणा आश्रम में दशहरे पर रामायण पाठ का समापन हुआ। कस्बे के सभी टिकानों के महंतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:59 AM (IST)
कलानौर में फॉर्म हाउस पर रावण के पुतले का दहन
कलानौर में फॉर्म हाउस पर रावण के पुतले का दहन

संवाद सहयोगी कलानौर : सत जींदा कल्याणा आश्रम में दशहरे पर रामायण पाठ का समापन हुआ। कस्बे के सभी टिकानों के महंतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कोविड-19 के चलते रावण दहन नहीं किया गया न ही मेले का आयोजन हुआ। हालांकि, कस्बे से दो किलोमीटर दूर बसाना मार्ग पर बने एक फॉर्म हाउस पर रावण का छोटा पुतला जलाकर दशहरे का रिवाज निभाया गया। यहां भगवान राम के वेश में पहुंचे कलाकार ने रावण के पुतले पर अग्नि बाण मारा। बता दें कि प्राचीन पुराना दशहरा मैदान में आश्रम क ओर से भव्य मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी