सुदर्शन चक्र लेकर करेंगे कांग्रेस का नाश करने वालों का सत्यानाश : तंवर

जागरण संवाददाता रोहतक कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने रविवार को रोहतक पहुंचकर पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 06:37 AM (IST)
सुदर्शन चक्र लेकर करेंगे कांग्रेस का नाश करने वालों का सत्यानाश : तंवर
सुदर्शन चक्र लेकर करेंगे कांग्रेस का नाश करने वालों का सत्यानाश : तंवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने रविवार को रोहतक पहुंचकर पूर्व सीएम भूपेंद्र पर तंज कसा। सुदर्शन चक्र लेकर हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कांग्रेस का नाश करने वालों का सत्यनाश करेंगे। इसका स्पष्ट संकेत कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने की तरह था। तंवर ने मैना पर्यटन केंद्र में तीन साल पहले खुद पर दिल्ली में हुए हमले को लेकर केक काटकर जुल्म दिवस मनाया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि अभी किसी भी पार्टी में जाने का मन नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में पुत्र मोह में पार्टी का सत्यानाश हुआ है। उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात एक होकर काम किया था, लेकिन उनका पांच साल का संघर्ष नहीं दिखा, बल्कि 14 दिन की चौधर देखी गई है। उन्होंने कहा कि वह गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा जाकर देखेंगे की जनाब का हाल कैसा है और किलोई में कांग्रेस का नाश करने वालों के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद पर भी हमला बोला और कहा कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर प्रदेश में पार्टी का खत्म कर दिया है। जिसको लेकर अब वे उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे चाहे वह किसी भी पार्टी के हो, लेकिन जिन्होंने कांग्रेस को तोड़ने का काम किया, उनके खिलाफ तो अब मेरा सुदर्शन चक्र काम करेगा। डा. अशोक तंवर ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए सब कुछ किया, लेकिन षडयंत्र रचकर पार्टी को खत्म कर दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब वे लोग भी नहीं सो पाएंगे जिन्होंने गलत किया और करवाया है। पार्टी में शामिल होने के सवाल पर डा. अशोक तंवर ने कहा कि अभी किसी भी पार्टी में जाने का मन नहीं है, बल्कि जिन्होंने गलत किया है उनको सबक सिखाने के लिए काम करेंगे। तीन साल पहले उनपर जुल्म किया गया था और इसी के चलते आज जुल्म दिवस मनाया है।

chat bot
आपका साथी