महम में महिला खेल प्रतियोगिता 25 को

संस महम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 25 नवंबर को महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 12:53 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 12:53 AM (IST)
महम में महिला खेल प्रतियोगिता 25 को
महम में महिला खेल प्रतियोगिता 25 को

संस, महम : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 25 नवंबर को महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन महम-भिवानी रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होगा। महिला एवं बाल विकास अधिकारी महम डाक्टर सुमन ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने की इस क्षेत्र की इच्छुक महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड देकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि 35-45 वर्ष की महिलाओं के लिए आलू रेस, मटका रेस, सौ मीटर साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। जबकि 18 से 30 वर्ष तक की महिलाएं 300 मीटर, 400 मीटर एवं 5 किलोमीटर साइकिल रेस में हिस्सा ले सकती हैं। खेलकूद स्पर्धाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली प्रथम महिलाओं को 2100, द्वितीय को 1100 एवं तृतीय को 750 रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी