रोहतक में प्रेम विवाह करने वाले युगल की हत्‍या से सनसनी, ऑनर किलिंग की आशंका

रोहतक शहर में एक दंपती की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। दाेनों ने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 12:55 PM (IST)
रोहतक में प्रेम विवाह करने वाले युगल की हत्‍या से सनसनी, ऑनर किलिंग की आशंका
रोहतक में प्रेम विवाह करने वाले युगल की हत्‍या से सनसनी, ऑनर किलिंग की आशंका

रोहतक, जेएनएन। शहर में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती की हत्‍या से सनसनी फैल गई। लोग ऑनर किलिंग का शक जता रहे हैं। दोनों ने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और शहर के नए पड़ाव क्षेत्र में रह रहे थे। दोनों की चाकुओं से गाेदकर बेरहमी से हत्‍या की गई है। हत्‍या तड़के करीब चार बजे की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मारे गए लोगों की पहचान सोनिया और अशोक उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों वैश्‍य समुदाय से संबंध रखते थे। अशोक और सोनिया ने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वे रोहतक शहर में रह रहे थे। शहर के नए पड़ाव क्षेत्र में स्थित घर में उनके खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैलग गई।

उनकी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्‍या की गई है। पुलिस के अनुसार वारदात तड़के करीब चार बजे हुई। हत्यारों ने घर में वारदात के बाद खून के निशान भी पानी से धोने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ऑनर किलिंग की संभावना से भी इन्‍कार नहीं कर रही है।

chat bot
आपका साथी