31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलाया जाएगा पल्स पोलिया अभियान

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला में 31 जनवरी से दो फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:04 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:04 AM (IST)
31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलाया जाएगा पल्स पोलिया अभियान
31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलाया जाएगा पल्स पोलिया अभियान

जागरण संवाददाता, रोहतक :

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला में 31 जनवरी से दो फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इससे पूर्व यह अभियान 17 से 19 जनवरी तक चलाया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन 31 जनवरी को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर दवाई पिलाई जाएगी तथा अभियान के दूसरे व तीसरे दिन एक व दो फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो बूथों पर दवाई से वंचित रहे इस आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।

फेयर प्राइस शॉप से संबंधित सेवाओं को किया गया ऑनलाइन : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, रोहतक :

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से केंद्रीय सेवाओं व उचित दाम की दुकानों के नए लाईसेंस जारी करने के कार्य को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए पब्लिक डोमेन पर फेयर प्राइस शॉप से संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन हेतु सरल पोर्टल पर विकसित या लांच किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब ऐसे लाइसेंस लेने हेतु संबंधित विभाग के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और अंतिम अनुमोदित अथवा रद किए गए प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

गणतंत्र दिवस के संदर्भ में आदेश जारी

रोहतक : जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत गणतंत्र दिवस के ²ष्टिगत नगर निगम क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने, गलाइडर्स मानव रहित उड़ने वाले उपकरण, रिमोर्ट द्वारा नियंत्रित एयर क्राफ्टस, उड़ने वाले कैमरे व एरियल कवरेज पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश जनहित में जारी किए गए है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए सिफारिशें आमंत्रित: उपायुक्त

रोहतक : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संशाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए सिफारिशें आमंत्रित की गई है, जिनकी अंतिम तिथि 10 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2018 से जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों, ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, कॉरपोरेट सेक्टर तथा व्यक्तियों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए जा रहे है। राष्ट्रीय जल शक्ति पुरस्कार विभिन्न दस श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी